
दैनिक भारती शहडोल। नवरात्रि के अवसर पर सहायक आयुक्त ने एकलव्य विद्यालय की छात्राओं से की मुलाकात कर चॉकलेट एवं मिठाई वितरित किये। दुर्गा नवरात्रि के पावन अवसर पर सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शहडोल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आत्मीय संवाद किया।भ्रमण के दौरान सहायक आयुक्त ने छात्राओं के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं को चॉकलेट एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। चॉकलेट एवं मिठाई पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में प्रसन्नता एवं उत्साह का माहौल बना। इस दौरान विद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।