
दैनिक भारती धनपुरी। लंबे समय तक जीवित रहने के लिए स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है। जब आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका जीवन खुशहाली के साथ इस दुनिया में बीतेगा। उसके लिए आपको शारीरिक व्यायाम करना जरूरी है। जिसके के बाद आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी है। आज इस माहौल में शरीर की देखभाल कर लेना बहुत बड़ी उपलब्धता है। बच्चों का रुझान इस ओर ले जाना जरूरी है। आज स्कूलों में जो खेल कूद होते हैं यही छात्रों की प्रारंभिक बुनियाद है और इस बुनियाद को कायम रखने के लिए स्कूल के साथ-साथ छात्रों के माता-पिता का भी योगदान आवश्यक है। गत दिनों डी.ए.वी.राष्ट्रीय खेलकूद जोनल लेविल का आयोजन कटनी मध्य प्रदेश मे हुआ। इस राष्ट्रीय खेलकूद में 500 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें डीएवी बुढार के होनहार छात्र मोहम्मद साइब ने गोला फेक (शाटपुट) एवं तवा फेक (डिस्कस थ्रो) मे स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ पूरे संभाग को गौरांवित किया। हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं मोहम्मद साइब पढ़ाई के साथ खेलकूद मे प्रदेश लेविल मे भी अपना जलवा दिखा चुके है। छात्र के माता-पिता उनके स्कूल के समस्त शिक्षक एवं व्यवस्थापक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस तरह के खेल हमेशा होते रहे तो छात्रों के अंदर खेलकूद में आगे बढ़ने की इच्छा जागृत होती है और वहीं छात्र आगे चलकर देश के लिए खेल कर स्वर्ण पदक लाकर भारत देश का नाम दुनिया में रोशन करता है। मोहम्मद साइब के द्वारा स्वर्ण पदक विजेता बनने पर पूरे संभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है मोहम्मद साइब के पिता शेख कैसर एसईसीएल सोहापुर क्षेत्र के अमलाई ओसीएम मे माइनिंग सरदार के पद पर सेवा दे रहे जबकि मां अफरोज परवीन गृहस्थ जीवन के साथ मोहम्मद साइब के पढ़ाई और खेलकूद में पूर्ण सहयोग कर रही है। जिसका नतीजा स्वर्ण पदक के रूप में मिला।धनपुरी नगर के संभ्रांत और खेलकूद में रूचि के धनी नागरिको ने साइब के साथ माता पिता को बधाई दी है।