
दैनिक भारती जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में विगत 08 एवं 09 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय बास्केटबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उत्तम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बुढ़ार, ब्यौहारी, जयसिंहनगर और यूटीडी शहडोल ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बुढ़ार की टीम विजेता, यूटीडी शहडोल उपविजेता एवं महाविद्यालय जयसिंहनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। उक्त प्रतियोगिता में चयन समिति सदस्य के रूप में क्रीड़ा अधिकारी सूरज सिंह मरावी कन्या महाविद्यालय शहडोल, डॉक्टर नृपेन्द्र सिंह क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय बुढ़ार, यूटीडी शहडोल से सौरभ जी, खेल प्रशिक्षक प्रेम शंकर माली एवं कीड़ा विभाग के प्राध्यापक संग्राम सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन कार्यक्रम के संगठन सचिव डॉक्टर दिलीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।