
दैनिक भारती शहडोल। पुलिस में अनुशासनहीनता एवं संदिग्ध आचरण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को थाना सोहागपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जवाहरलाल राय के संदिग्ध आचरण संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना ब्यौहारी संबद्ध किया गया है। इसी प्रकार, थाना प्रभारी बुढ़ार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 185 चेतराम कौशिक द्वारा थाना प्रभारी को बिना जानकारी दिए कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से वारंटी की तलाश के संबंध में रवानगी दर्ज कराई गई, किंतु वापसी के बाद वारंटी की तलाश नहीं की गई और न ही अपराध की विवेचना के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकरण में संदिग्ध आचरण संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक को भी निलंबित कर थाना ब्यौहारी संबद्ध किया गया है। दोनों प्रकरणों की पृथक पृथक जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।
*शहडोल पुलिस*