भाजपा संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक में किया संवाद, संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया के मुख्य आतिथ्य में विकास व संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

दैनिक भारती शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की मासिक समीक्षा बैठक ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय मैं बैठक हुई संपन्न। मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के संयोजक भूपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्ण अनुशासन एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शहडोल संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मंचासीन नेतृत्व बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा ने की। इस दौरान मंचासीन तिथियां में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राकेश पांडे ने किया। स्वागत उद्बोधन, सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला। आमने-सामने संवाद, बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, कार्यक्रमों के नियुक्त संयोजक-सह संयोजक एवं टोली प्रमुखों से सीधा संवाद किया गया। बूथ स्तर, शक्ति केंद्रों पर संपन्न कार्यों, ‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं संगठन द्वारा निर्देशित अन्य अभियानों की प्रगति की जानकारी ली गई। आगामी रूपरेखा, भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तय की गई। मुख्य अतिथि का सारगर्भित उद्बोधन, शहडोल संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इन 12 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आने को आतुर है। आज संपूर्ण विश्व ने मोदी सरकार के नेतृत्व का लोहा माना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर जनता तक पहुँचाकर लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए बूथ एवं शक्ति केंद्रों को और सशक्त करना होगा। साथ ही साथी सभी मोर्चा अध्यक्षों को जल्द से जल्द मंडलों के भ्रमण कर कार्यकारिणी घोषणा करने की बात कही। एवं प्रत्येक माह होने वाली मंडलों की बैठक में पुराने से पुराने कार्यकर्ताओं को बुलाकर चर्चा करने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, टोली प्रमुख एवं अपेक्षित श्रेणी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। मासिक बैठक के पश्चात संभागीय भाजपा संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया ने शहडोल जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों विशेष रूप से बैठक कर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *