नमो सेवा कार्यक्रम के तहत जैतहरी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सेवा और जनकल्याण का संदेश

 

दैनिक भारती अनूपपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे “नमो सेवा–अनकही कहानी” कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड जैतहरी में नगर पालिका परिषद जैतहरी के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और शासन की योजनाओं से जुड़े संदेशों को सहज एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने विभिन्न पात्रों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया। स्थानीय परिवेश से जुड़े संवाद और प्रभावी अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। नगर पालिका परिषद जैतहरी के पास आयोजित नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए आसपास के नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक को देखा तथा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए जनजागरूकता संदेशों की सराहना की। “नमो सेवा–अनकही कहानी” कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 5 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *