
दैनिक भारती शहडोल। ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल, बुढ़ार में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति-कौशल एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की गरिमा एवं शोभा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय जैतपुर विधानसभा विधायक जयसिंह मरावी मुख्यातिथि की उपस्थिति मे संपन्न हुआ वही कार्यक्रम मे मौजूद रविकांत चौरसिया भाजपा नेता, राजकुमार गौतम भाजपा नेता, शिवकुमार शुक्ला पूर्व आई.टी. सेल प्रमुख, जिला शहडोल तथा विक्की विश्वकर्मा (आई.टी. सेल प्रमुख, जिला शहडोल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।