
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर को आयोजित 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में प्रवेश उनके लिए नई जिम्मेदारियों और नए अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने युवाओं से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्तियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सरकारी सेवाओं में मानव संसाधन को मजबूत करना है
पर्यावरण और जलवायु पर भी प्रधानमंत्री ने रखी बात
इसके अलावा 19 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत के स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण, इलेक्ट्रिक वाहनों, मेट्रो, रेलवे विद्युतीकरण और प्राकृतिक कृषि से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया।