शहडोल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 1 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक

भोपाल। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित 25वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वूशु प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदकों पर कब्जा जमाया। इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रदेशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व स्पर्धा वर्गों में भाग लिया था।

शहडोल से ​पदक विजेताओं की सूची

​स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अथर्व सिंह टेकाम, रजत पदक (सिल्वर मेडल) आदित्य तिवारी, ​कांस्य पदक (ब्रांज मेडल) प्रथमेश ताम्रकर, इमरान खान, चंद्रशेखर यादव, केशव भारद्वाज एवं ओम द्विवेदी, ​राष्ट्रीय स्तर पर चयन और अधिकारियों का मार्गदर्शन, प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अथर्व सिंह टेकाम का चयन राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शहडोल जिला वूशु संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सोंधिया एवं जिला सचिव एवं कोच अंशुमान सिंह ने पूरी टीम और पदक विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता के दौरान शहडोल टीम के जूनियर कोच की भूमिका चंद्रशेखर यादव व कान्हा गर्ग ने संभाली, जबकि टीम मैनेजर के रूप में हिमानी सिंह ने जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *