कोतमा-मनेंद्रगढ़ मार्ग: पैरीचूहा तिराहे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, बड़ी गाड़ियों के पहिए थमे

दैनिक भारती कोतमा। कोतमा-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर पैरीचूहा तिराहे के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पेड़ गिरने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद हो गया है।
मार्ग पर पेड़ गिरने से दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहन (कार, ऑटो) तो जैसे-तैसे साइड से निकल पा रहे हैं, लेकिन बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।   सड़क के दोनों ओर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही में काफी दिक्कत आ रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *