संवेदनशीलता के साथ करें जनजातीय वर्ग के मानव अधिकारों का संरक्षण मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुनवाई संपन्न

दैनिक भारती उमरिया । मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में मानव अधिकार आयोग की सुनवाई संपन्न हुई। बैठक में राजस्व, वन,पुलिस आदि से संबधित मानव अधिकार उल्लंघन संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उमरिया क्षेत्र जनजाति बाहुल्य है । विशेष रूप से जनजातीय वर्ग के लोगों के अधिकारों का संरक्षण पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनजातीय समुदाय से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें समय पर न्याय एवं आवश्यक शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। सभी प्रकरणों मंे पीड़ितों नियम समय मे सहायता व मदद मिलें । प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर वन विभाग पीड़ितों को समय सीमा में लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकांश प्रकरण जंगली जानवरों द्वारा नागरिकों पर हमलों से संबंधित है । जान माल की सुरक्षा हेतु वन विभाग व पुलिस के समन्वय से तत्परता से नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र सहायता प्रदान की जाए। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वन्यजीवों से संबंधित घटनाओं में त्वरित सूचना, प्रभावी बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मानव अधिकारों से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण किया जाए। इस दौरान उन्होने पक्षकारों के भी पक्ष सुने तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी सहायता प्रदान की गई है उसकी विस्तृत रिपोर्ट आयोग को दिया जाना सुनिश्चित करें । आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आम जनों को वन्य प्राणियों से बचाव के लिए जागरूक करनें का भी प्रयास सतत रूप से किया जाए। बैठक में कलेक्टर राखी सहाय, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी, उप पुलिस महा निरीक्षक भोपाल मुकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक भोपाल रसना ठाकुर , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, उप संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व योहान कटारा, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *