बांधवगढ टाईगर रिजर्व में 560 कुत्तों को लगा टीका

दैनिक भारती उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों और अन्य वन्यजीवों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए श्वानों का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 560 पालतू और आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह अभियान टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले श्वानों पर केंद्रित है। टीकाकरण से कुत्तों को रैबीज सहित कुल 10 संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा मिल रही है, जिससे वन्यजीवों तक संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।15 जून से शुरू हुए इस अभियान के संचालन के लिए बीटीआर की 10 सदस्यीय टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुल 1500 श्वानों को टीकाकरण के लिए चिंहित किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नोडल अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि बाघों और अन्य वन्यजीवों को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *