दि कॉलेज ऑफ़ लॉ एंड लीगल एड शहडोल में रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधि के अंतर्गत हुआ वृक्षारोपण

दैनिक भारती शहडोल। मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार रेड क्रॉस राज्य शाखा भोपाल के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गय। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से रेड क्रॉस यूथ क्लब के वॉलिंटियर्स व छात्र-छात्राओं ने सतत पर्यावरण व हरियाली का संदेश दिया। महाविद्यालय प्रांगण में आम का वृक्ष लगा यह बताया कि वृक्ष प्रकृति के आभूषण है जो नि:स्वार्थ मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहा प्राध्यापक गण प्रकृति द्विवेदी, नवीन राय, पल्लव मिश्रा, प्रियंका सोनी, सुलेखा चौधरी सहित अशैक्षणिक कर्मचारीवृन्द व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *