29 अगस्त को कामाख्या तीर्थ यात्रा हेतु होगे रवाना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन 24 अगस्त तक


दैनिक भारती शहडोल। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 के अन्तर्गत जिला शहडोल के तीर्थ यात्रियों को कामाख्या जाने हेतु 150 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, कामाख्या तीर्थ यात्रा हेतु इच्छुक व्यक्ति ग्राम पंचायत स्तर के अपने क्षेत्र की जनपद पचायत में एवं नगरीय क्षेत्र के यात्री अपनी नगरीय निकाय में 24 अगस्त 2026 तक निर्धारित आवेदन पत्र जमा कर सकते है। जनपद, नगरीय निकाय के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र ही स्वीकार किये जायेंगे। 29 अगस्त 2026 को कामाख्या हेतु स्पेशल रेलगाडी ब्यौहारी रेल्वे स्टेशन से रवाना होगी।

जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों से यात्रा हेतु प्राप्त आवेदन पत्र निर्धारित आरक्षित सीट संख्या के आधार पर ही स्वीकृत किये जावेगें। जिन यात्रियों के आवेदन पत्र स्वीकृत किये जाएगे उनकी सूची संबंधित जनपदों एवं निकायों को यात्रा के पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी। चयनित हुये तीर्थ यात्री यात्रा में अपने साथ मूल आधार कार्ड/वोटर आई.डी. कार्ड अनिवार्य रूप से रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *