
दैनिक भारती शहडोल। नगर परिषद बुढ़ार एवं बुढ़ार मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में जनमानस, मातृशक्ति, युवा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, नगर परिषद बुढ़ार अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी, जिला उपाध्यक्ष दौलत मनवानी, प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश विशनानी, कार्यक्रम प्रभारी पुष्पेंद्र ताम्रकार, पूर्व जिला महामंत्री दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सोनी, सीएमओ सौरभ श्रीवास्तव सहित सभी मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी पार्षदगण जूली जैन, सविता सिंह, सुमिता नामदेव, गीता प्रजापति एवं रश्मि सिंह सहित नगर परिषद के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं नगरवासी इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा के साक्षी बने। यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी एकता, सम्मान और समर्पण का संकल्प है। आइए, हर घर तिरंगा और हर दिल तिरंगा के संकल्प को साकार करें।
