हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली भव्य विशाल तिरंगा यात्रा

भूतपूर्व सैनिकों अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया देश भक्ति का संदेश

दैनिक भारती मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आह्वान पर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ हर दिल तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना था। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त दिन मंगलवार को शहडोल नगर में जय स्तंभ चौक में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के नेतृत्व में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा संभाग संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा नगर के जस्तंभ चौक से धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकल गई। यात्रा नगर के जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, राजेंद्र टॉकीज चौक होते हुए चौपाटी, पुराना नगर पालिका, रघुराज स्कूल, होते हुए नगर के न्यू गांधी चौक में देश भक्ति गाने की धुन पर नाचते गाते छात्र-छात्राओं एवं सैनिकों व आम जनमानस सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का दिया संदेश। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संतोष लोहानी राकेश सोनी, भूपेंद्र मिश्रा, दौलत मनमानी, महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल, अमित मिश्रा, विनय केवट, सौरभ गोले, श्रीकृष्ण गुप्ता, अमित गुप्ता बंटी, एवं भूतपूर्व सैनिकों में विष्णु विश्कर्मा, जे पी गुप्ता, चंद्र प्रताप गोस्वामी, मजूमदार, जगदीश पटेल, श्रीकांत तिवारी, प्रभुदयाल, हीरा नायक, अजय तिवारी, गोपाल तिवारी एवं अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से दिलीप चतुर्वेदी, आलोक राय, नवदुर्गेश मिश्रा, शिवकांत मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, प्रत्यूष रजक, शैलेश गुप्ता, चंदन मिश्रा, सन्तोष गुप्ता, विष्णु पांडेय, विनोद शर्मा, अंजना चौधरी, लक्ष्मी मौर्या, अंकिता टेकाम, यशोदा चंद्रा, तमन्ना अली, लालाबाबू, अन्य द्विवेदी, शिव प्रसाद साकेत, यदुनंदन प्रसाद यादव, अनिकेत प्रताप सिंह, संतोष कुमार चौरसिया, रमेश गुप्ता, घनश्याम सोनी, अजय द्विवेदी, संध्या राज्य, पार्वती देवी, जय अमृत, शशांक मिश्रा, अजय राज वर्मा, अतुल गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के प्रियम त्रिपाठी, मृदुल मिश्रा, राजीव शर्मा, राकेश कुशवाहा, अजय शर्मा, जयश्री कचेर, धर्मेंद्र दुबे, भाजपा नेता गिरधर प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र ताम्रकार, दिनेश दीक्षित, निलेश निगम, सुभाष सोनी, विजय गुप्ता, प्रवीण शर्मा डोली, शक्ति लक्ष्यकार, चंद्रेश द्विवेदी, नीलम चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, राकेश कनौजिया, नरेंद्र तिवारी, नितिन सिंह राणा, दीपक माझी, राकेश सैनी, त्रिभुवन गोस्वामी सचिन गुप्ता, पिंकू शुक्ला, आदित्य पांडे, अनमोल सोनी, नागेंद्र गोले, सत्यभामा गुप्ता, कविता सिंह मार्को, पुष्पा द्विवेदी, छाया गुप्ता, रंजना सिंह, सरिता शर्मा, मौसमी केवट, राखी शर्मा, संचिता सरवटे, संगीता निगम, रचना श्रीवास्तव, रेखा त्रिपाठी, दीपा सिंह, जागृति, कुसुम, शशि साहू, मधु श्रीवास्तव, निशा गौतम, अंजना गुप्ता, शिप्रा, निभा गुप्ता, कल्याणी वाजपेई सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत माता की जय के नारे लगाते लगाते हुए देशभक्ति का दिया संदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *