हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी रैली

दैनिक भारती जयसिंहनगर। देश भर में 09 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत, शासकीय कार्यालयों, घरों, निजी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे लगाए जाएंगे। इसी क्रम में आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा के निर्देशन एवं प्राचार्य धनेंद्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में मंगलवार 11 अगस्त 2026 को विकासखंड जयसिंहनगर के शासकीय हाई स्कूल देवरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भारत माता का जयघोष करते हुए नारे लगाए। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं काफ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *