नगर पालिका परिषद कोतमा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं और नागरिकों का उमड़ा जनसैलाब

दैनिक भारती कोतमा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 10 अगस्त को शाम 4 बजे नगर पालिका परिषद कोतमा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगी यह यात्रा नगर पालिका परिषद परिसर से प्रारंभ होकर मुखर्जी चौक सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गांधी चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस गरिमामयी आयोजन में नगर पालिका परिषद कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ, उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम सिंह चौहान मुख्य रूप से शामिल हुए। यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश गर्ग, नवल किशोर सर्राफ, राजू प्रदीप सोनी, योगेंद्र नाथ तिवारी, रवि सोनी, प्रियंक जैन, अभिनय सोनी, मॉडल स्कूल कोतमा के प्राचार्य विनोद पटेल सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, पार्षद, एल्डरमैन और शिक्षक गण मौजूद रहे। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज के साथ निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *