कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतो को लिया संज्ञान, 50 घनमीटर रेत का हुआ विनिष्टीकरण


दैनिक भारती शहडोल। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ब्यौहारी तहसील के रेत के अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा एवं जिला खनिज अधिकारी राहुल शाडिल्य ने बताया कि तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम खड़ोली, ग्राम पंचायत नौढ़िया में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अव्यवस्थिति रूप से भण्डारित लगभग 50 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *