
दैनिक भारती शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के प्रथम दिवस कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने, एक पेड़ मां-के नाम अभियान के तहत प्रकृति का श्रृंगार करने के लिए शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
