एसईसीएल के 50 वरिष्ठ अधिकारियों का होगा इंटरव्यू, 30 सितंबर की कट-ऑफ तिथि के आधार पर गठित हुई चयन-सह-डीपीसी

दैनिक भारती धनपुरी। कोल इंडिया लिमिटेड ने ई-7 ग्रेड से ई-8 ग्रेड में पदोन्नति के लिए चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए माइनिंग प्रथम श्रेणी अनुशासन के अधिकारियों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। कंपनी के अधिकारी स्थापना विभाग (मानव संसाधन प्रभाग) द्वारा 30 जुलाई  को जारी सूचना के अनुसार, 4 एवं 5 अगस्त 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिलेक्शन  कम डीपीसी बोर्ड -प्प्) द्वारा साक्षात्कार लिए जाएंगे। कोल इंडिया प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2025 को कट-ऑफ तिथि मानते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयन-सह-डीपीसी का गठन किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले अपने-अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस पदोन्नति प्रक्रिया में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड  के कुल 25 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों के साक्षात्कार बिलासपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेंटर से आयोजित होंगे। 4 अगस्त (मंगलवार) को पहले चरण में 20 अधिकारियों के साक्षात्कार होंगे। इनमें अर्जुन जोडे, अरुण सिंह चौहान, सुनील हर्ष, धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी, एन.वी. रमना राव, अश्वनी चंद्रा, रविंद्र विष्णुपंत गोटमारे, सौरभ पांडेय, विजय सिंह, एस. जे. जेनो, मिथिलेश कुमार महतो, प्रभाकर कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, नवल किशोर राय, सुरेश राम, बिजय कुमार, राज कुमार, रबी शंकर त्रिपाठी, राजेश कुमार राय, देवेंद्र कुमार तथा राकेश ताम्रकार शामिल हैं। इनके साक्षात्कार शाम 7 बजे से 8रू30 बजे तक अलग-अलग स्लॉट में होंगे। 5 अगस्त (बुधवार) को दूसरे चरण में देवेंद्र कुमार मेश्राम, सनातन कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार, शाहबाज अहमद तथा जगन्नाथ प्रसाद के साक्षात्कार शाम 7 बजे से आयोजित किए जाएंगे। कोल इंडिया में ई-7 से ई-8 ग्रेड की पदोन्नति वरिष्ठ प्रबंधन स्तर की महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। इस पदोन्नति के बाद अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक एवं परिचालन जिम्मेदारियां मिलती हैं। ऐसे में एसईसीएल सहित विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों के लिए यह चयन प्रक्रिया विशेष महत्व रखती है। कोल इंडिया के इस आदेश के जारी होने के बाद एसईसीएल के अधिकारियों में पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर उत्साह का माहौल है। चयन-सह-डीपीसी द्वारा साक्षात्कार के बाद अंतिम पदोन्नति सूची जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *