गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि पर्व का आयोजन

दैनिक भारती कोतमा। शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय, कोतमा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत “महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मोहम्मद मोबीन के संरक्षण में तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री कृति मरावी एवं सह-प्रभारी श्रीमती रंजना बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य, मुख्य वक्ता एवं प्राध्यापकगण द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य श्री मोहम्मद मोबीन ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. नितिन साहारिया ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत पर व्याख्यान दिया। इसके पश्चात डॉ.गिरेन्द्र शर्मा ने महर्षि सांदीपनि के आदर्श जीवन एवं गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा डॉ. मीना मिश्रा ने गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुजनों का तिलक कर सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. शिव कैलाश यादव, डॉ. बीरेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार यादव, सुश्री वैष्णवी डारको, सुश्री नम्रता बघेल, सुश्री गरिमा सिंह, डॉ. राजकुमार रैदास, डॉ. विनोद कुमार जायसवाल, डॉ. कृष्णा सिंह एवं श्रीमती अंजना गुलाब लकड़ा सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गुरु-शिष्य परंपरा के सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *