उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रवेश मेला अंतर्गत जनसंपर्क अभियान संचालित

दैनिक भारती कोतमा। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रवेश मेला के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित किया गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों में पहुँचकर विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश, विषयों के चयन, छात्रवृत्ति योजनाओं, शासकीय महाविद्यालय की सुविधाओं तथा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप विषयों का चयन कर महाविद्यालय में प्रवेश लेने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *