युवा जीवन को रचनात्मक प्रवृत्तियों को पहचाने व विकसित भारत के लिए करें योगदान

दैनिक भारती शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल में माय भारत, शहडोल के तत्वावधान में ष्नशामुक्त युवाष् विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ष्नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतष् रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम शंकर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरआर सिंह, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, माय भारत ने की। सारस्वत अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ. आशीष तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गीता सराफ, परिसर प्रभारी तथा डॉ. आदर्श तिवारी, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के संयोजक एवं युवा समन्वयक शहडोल समर्थ सोहल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संयोजक समर्थ सोहल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब युवा स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करें। उन्होंने माय भारत द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। अपने मुख्य उद्बोधन में कुलगुरु प्रो. राम शंकर ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, शोध, खेल और नैतिक मूल्यों को अपनाते हैं, तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अपने विराट व्यकित्व को युवा समझे मस्तिष्क में अनायास अवकाश की वजह से नशा की तरफ युवा बढ़ रहा है ।उसे अपने जीवन को रचनात्मक प्रवृत्तियों को पहचाने और विकसित भारत के लिए अपना योगदान तय करे । उन्होंने यह भी कहा कि आयोजक माय भारत के छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी और कहा यहां उपस्थित सभी संकल्प ले कि न नशा करेंगे और अपने लोगों को इस दलदल से निकाल कर नव भारत विकसित भारत बनाएगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *