नशा मुक्ति जनजागरूकता को लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

दैनिक भारती उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन एवं मेरा युवा भारत के सहयोग से रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक सामाजिक संदेश देना था। जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य गैर-सरकारी संस्थानों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में लघु फिल्म, स्लोगन लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, संगीत, लोकगीत, नृत्य, नाटक एवं काव्य पाठ जैसी विधाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने किशोर एवं युवाओं में नशे से दूरी बहुत जरूरी विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक बुद्धराम राहंगडाले, जिला क्वालिटी मॉनिटर तरुण बबनिया एवं डॉ. संध्या कुशवाहा उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित निगम, पूर्व प्राचार्य डॉ. ऋषिराज, डॉ. विमल मरावी, डॉ. अरविंद सिंह वरकड़े, डॉ. संध्या कुशवाहा सहित महाविद्यालय का स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *