
दैनिक भारती शहडोल। सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्टाफ क्लब धनपुरी द्वारा क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 7 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 जुलाई 2026 बुधवार से 28 जुलाई 2026 मंगलवार तक स्टाफ क्लब धनपुरी परिसर में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन 1 घंटे तक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। आयोजन नि: शुल्क योग शिविर किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्टाफ क्लब के सदस्य राकेश कुमार गुप्ता, आफताब आलम, कमलेश कुमार साकेत, अखिलेश्वर मिश्रा, अशरफ अली, रंजीत सिंह, मनोज गर्ग ने सभी लोगों से निवेदन किये है कि अधिक से अधिक संख्या मे लोग कार्यक्रम मे पहुंचकर योग शिविर का फ़ायदा उठायें। स्टाफ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, मोटापा, डायबिटीज और अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्लब ने स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, सुखी जीवन की थीम पर यह शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिविर केवल महिलाओं, बालक और बालिकाओं के लिए विशेष रूप से रखा गया है। शिविर में योग के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव मुक्त जीवन जीने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के तरीके सिखाए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि योग अपनाइए, रोग दूर भगाइए। प्रतिदिन योग करें, स्वस्थ जीवन जिऐं। तनाव को दूर करें, ऊर्जा को भरें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करता है। स्टाफ क्लब ने सभी महिलाओं और बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लें और अपने शरीर रूपी अमूल्य धन की रक्षा करें। शिविर में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। स्टाफ क्लब का मानना है कि स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसी सोच के साथ यह पहल की गई है।