
दैनिक भारती शहडोल। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा रविवार देर रात जारी संगठनात्मक नियुक्तियों में शहडोल सहित पंद्रह जिलो में नए अध्यक्ष की घोषणा की हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी सूची में जिले के युवा नेता प्रियम त्रिपाठी को एक बार फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहडोल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं नितिन सिंह राणा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी के सुपुत्र प्रियम त्रिपाठी लगातार दूसरी बार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। वे वर्तमान में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। संगठन ने उनके कार्य कुशलता ,सक्रियता और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री त्रिपाठी के नियुक्ति की घोषणा के बाद संभागीय मुख्यालय में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रियम त्रिपाठी एवं नितिन सिंह राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा शहडोल संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती देगा तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।