नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय कोतमा में रैली, ड्रग अवेयरनेस रन तथा नशामुक्ति शपथ

दैनिक भारती कोतमा। शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय कोतमा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा समाज में नशे के उन्मूलन एवं छात्र छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत रैली, ड्रग अवेयरनेस रन तथा नशामुक्ति अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मोबीन, सहायक प्राध्यापक जबेदयूस लकड़ा, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी डॉ शिव कैलाश यादव एवं सुश्री वैष्णवी दारको एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार यादव, डॉ राज कुमार रैदास अन्य शैक्षणिक स्टाफ डॉ मीना मिश्रा, सुश्री कृति मरावी, डॉ अमित कुमार निगम, कृष्ण सिंह, सुश्री गरिमा सिंह, डॉ विनोद कुमार जायसवाल एवं श्रीमती रंजना बघेल आदि समस्त स्टाफ ने अपनी सक्रिय सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। निश्चित ही  ऐसे  जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम समाज में बढ़ते नशे की लत से समाज को बचाएंगे और नशे से दुष्परिणाम से लोगों को अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *