टीवीएस राइडर बाइक रैली से शहर में उत्साह, मनोज टीवीएस ने किया राइडर बाइक का दमदार प्रमोशन

दैनिक भारती शहडोल। टीवीएस मोटर कंपनी के मेन डीलर मनोज टीवीएस शहडोल द्वारा शहर में टीवीएस राइडर बाइक के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। शोरूम परिसर से प्रारंभ हुई। इस रैली को मनोज टीवीएस के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में टीवीएस राइडर बाइक सवार युवाओं ने हेलमेट पहनकर अनुशासित तरीके से भाग लिया और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। एक जैसी आकर्षक टीवीएस राइडर बाइकों का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रास्ते भर नागरिकों ने उत्सुकता के साथ रैली को देखा और बाइक के स्टाइलिश लुक, आधुनिक तकनीक एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान बाइकर्स ने यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार राइडिंग का परिचय दिया।

इस अवसर पर मनोज टीवीएस शहडोल के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने कहा कि टीवीएस राइडर अपने आकर्षक डिजाइन, बेहतर माइलेज, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के कारण युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। कंपनी का उद्देश्य केवल नए उत्पादों का प्रचार करना ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर ग्राहकों के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जिससे वे नए मॉडलों की विशेषताओं को करीब से जान सकें।

रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया और उनके उत्साह की सराहना की गई। कार्यक्रम में मनोज टीवीएस शोरूम के राजेश गुप्ता, योगेश गुप्ता,हिमांशु गुप्ता, रूपांश गुप्ता,गौरव गुप्ता सहित पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी उपस्थित रहे। टीवीएस राइडर की बाइक रैली शहर में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसकी सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *