रविकेश सिंह बागरी का उप निरीक्षक के पद पर चयन

दैनिक भारती शहडोल। जिले के रविकेश सिंह बागरी ने मात्र 23 वर्ष की आयु में उप निरीक्षक पद पर चयन हासिल कर शहडोल जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कोतवाली शहडोल में पदस्थ उप निरीक्षक राकेश सिंह बागरी के पुत्र रविकेश की इस सफलता पर परिवार, पुलिस विभाग और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पिता राकेश सिंह बागरी के त्याग, समर्पण और संस्कारों तथा माता-बहन के निरंतर सहयोग से रविकेश ने मेहनत व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी बहन ने हाल ही में नीट परीक्षा दी है और परिवार भविष्य में उन्हें भी चिकित्सा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की कामना कर रहा है। इस अवसर पर थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने रविकेश को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। हाल ही में एएसआई रामराज पांडेय के पुत्र का एनडीए में चयन हुआ है। कोतवाली के लिए शुभ समाचारों की बाढ़ सी आई है, जो हनुमान जी की कृपा से संभव हो पा रहा है। रविकेश की सफलता पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे विभाग का नाम हमेशा रोशन करेंगे कर समाज सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *