जिला स्तरीय जनसुनवाई में उमड़ा जन सैलाब, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं दिया समाधान का निर्देश

Oplus_16908288

दैनिक भारती अनूपपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 75 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। ग्राम फुनगा तहसील अनूपपुर निवासी दीपचंद साहू बीपीएल कार्ड बनवाए जाने के संबंध में, ग्राम बरबसपुर तहसील अनूपपुर के निवासी बिरसिया कोल मुझ प्रार्थी की भूमि ऑनलाइन नक्शा गलत फील होने के संबंध में, ग्राम कपरिया तहसील जैतहरी निवासी प्रमिला बाई पनिका जुलाई माह में अधिक बिल आ जाने के संबंध में, वार्ड क्रमांक 9 अमरकंटक सोनिया बाई बारिश में घर गिरने पर आर्थिक सहायता एवं आवास उपलब्ध कराए जाने के संबंध में, उरतान तहसील कोतमा निवासी वाल्मीकि द्विवेदी पीएम किसान सम्मन निधि की राशि दिलाए जाने के संबंध में, धिरौल तहसील अनूपपुर निवासी मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में, देवरा तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी कोडुलाल पानी की समस्या के संबंध में, अमरकंटक रोड अनूपपुर निवासी शैलेंद्र कुमार रिकॉर्ड सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *