शहीद भरत भूषण तिवारी जी को श्रद्धांजलि, भठियां धाम में भावुक कार्यक्रम


दैनिक भारती शहडोल। श्री राम दरबार विराट अमर सेना विंध्य क्षेत्र शहडोल एवं समस्त भठियांवासियों द्वारा शहीद भरत भूषण तिवारी जी की शहादत पर शोक श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे भठियां धाम, माँ सिंहवाहनी प्रांगण में संपन्न हुआ। पूज्य श्री दुर्गेश जी महाराज (कथा व्यास) की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में संस्थापक एवं श्री राम जी के सेवक अमर मिश्र, श्री त्रिलोकी गर्ग तथा समस्त श्री राम सेवकों ने शहीद भरत भूषण तिवारी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी, राष्ट्रप्रेमी एवं श्री राम भक्त उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से रामजी तिवारी, आर.एस. गौतम, श्रीकांत शर्मा, डॉ. शिवकुमार मिश्र, कमलेश मिश्र, सुरेंद्र, यश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह परिहार (कोल्हा), लक्ष्मी कांत राजमोहर, कोटरी सिद्धार्थ शुक्ला, पवन तिवारी, अनूप शर्मा, रवि शुक्ला (गाडाघाट), राजेंद्र तिवारी (खामीडोल), राजेंद्र पाण्डेय, मिथिला प्रसाद, राम विशाल शर्मा (राजा), पंकज, अज्जू (पड़मनियां), रिकुसिंह परिहार (बोकरामार) सहित अन्य अनेक राष्ट्रप्रेमी एवं श्री राम सेवक शामिल हुए।
सभी उपस्थित जनों ने शहीद भरत भूषण तिवारी जी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान देश के लिए अमर रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना और एकता का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *