34 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद हुए एसएन शुक्ला सेवानिवृत्त

दैनिक भारती अनूपपुर।  अमरकंटक ताप विद्युत गृह (चचाई) में कार्यरत एस.एन.शुक्ला ने अपनी 34 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्कलंक सेवाओं के उपरांत सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर पावर प्लांट परिसर में आयोजित भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह भावनाओं,सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक बन गया।अधिकारियों,कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने एस.एन.शुक्ला को शाल,श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके उल्लेखनीय सेवाकाल का अभिनंदन किया।उनके साथ सेवानिवृत्त अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। समारोह में कार्यपालक निदेशक अतीक अहमद,विप्र समाज के संयोजक रामनारायण द्विवेदी,राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चौतन्य मिश्रा,जिला महासचिव श्रवण कुमार उपाध्याय,विद्याधर पांडेय, मधुकर चतुर्वेदी, मधुसूदन द्विवेदी, आरएसशर्मा, वरिष्ठ रसायनज्ञ अजय पांडे, आरएस मिश्रा, पीके मिश्रा, विजय राठौर,पहुलकर जी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यपालक निदेशक अतीक अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी के जीवन का अंत नहीं,बल्कि नए दायित्वों और अवसरों की शुरुआत है। एस.एन.शुक्ला ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी,अनुशासन और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है,वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। श्री शुक्ल ने अपने पूरे सेवाकाल में मिले सहयोग,स्नेह और सम्मान के लिए अधिकारियों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *