प्रगतिशील लेखक संघ की बैठक में 14 वें राज्य, सम्मेलन एवं सदस्यता शुल्क को लेकर हुई चर्चा

Oplus_16908288

दैनिक भारती अनूपपुर।  प्रलेस अनपपुर की जून माह की बैठक विगत दिवस पी.एस.राउत राय के भवन में संपन्न हुई। जिसमें प्रलेस के सभी साथियों से आग्रह किया गया कि इस वर्ष की सदस्यता शुल्क एक महीने के भीतर जमा कर दिया जाए। प्रलेस के 14 वें राज्य सम्मेलन जो कि इंदौर में होना निश्चित हुआ है,में प्रत्येक इकाई को आर्थिक सहायता प्रदान करनी है,अनूपपुर इकाई भी अपना आर्थिक सहयोग इस सम्मेलन हेतु प्रदान करेगी। प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के संरक्षक राजेन्द्र बियाणी का हाल ही में एक ऑपरेशन हुआ है,उनकी कुशल क्षेम जानने के लिए प्रलेस के सदस्य उनके निवास पर पहुँचे और हाल चाल जाना। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटेल,उपाध्यक्ष बालगंगाधर सेंगर, सचिव रामनारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉ असीम मुखर्जी, सह सचिव एडवोकेट सोनी,अमित पोखरियाल,अध्यक्ष मंडल के सदस्य पीएस राउत राय,रावेंद्र कुमार सिंह भदौरिया,अध्यक्ष मंडल के सदस्य व मीडिया प्रभारी आनंद पाण्डेय, जनार्दन गुप्ता, नए संभावित सदस्य दीपक पटेल और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट विजेंद्र सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *