बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल बिचारपुर की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में शामिल हुईं सदस्य उर्मिला कटारे, विद्यालय प्रबंधन को बताया शानदार

दैनिक भारती शहडोल।

बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल बिचारपुर में मैनेजमेंट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कमेटी की सक्रिय सदस्य उर्मिला कटारे ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद उर्मिला कटारे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आज बेल वेदर स्कूल बिचारपुर की मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य होने के नाते मीटिंग अटेंड की। विद्यालय का निरीक्षण करने पर पाया कि विद्यालय बहुत ही शानदार तरीके से सीबीएसई बोर्ड के मापदंडों के अनुसार संचालित हो रहा है। विद्यालय का मैनेजमेंट भी अत्यंत व्यवस्थित और प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि “Shandar management” के साथ ही विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिक्षकों की टीम भी काफी अनुभवी और समर्पित है। इस दौरान उर्मिला कटारे ने विद्यालय परिवार को बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कुछ नए नवाचारों पर काम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इतने शानदार सीबीएसई स्कूल का होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे बिचारपुर और आसपास के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी बेल वेदर स्कूल के प्रबंधन की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *