28 दिव्यांगजन, एक वृद्धजन का सहायक उपकरण चयन, 11 दिव्यांगजनों को लगाए गए नि:शुल्क कृत्रिम पैर

दैनिक भारती शहडोल। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एडीपी/बायोश्री योजना अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन एवं चयन की कार्रवाई की गई। आकलन शिविर में 28 दिव्यांगजनों एवं एक वृद्धजन का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चयन किया गया। साथ ही शिविर के दौरान 11 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए, जिससे उन्हें आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिल सकेगी। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर जीवन के लिए सहयोग प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *