भारतीय मजदूर संघ ओपीएम अमलाई में श्रद्धापूर्वक मनाया विश्वकर्मा पूजन

दैनिक भारती अमलाई। भारतीय मजदूर संघ ओ.पी.एम. अमलाई कार्यालय में दिनांक 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा जी का हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन कार्यक्रम में ओरिएंट पेपर मिल अमलाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र वार्ष्णेय का संघ कार्यालय में आगमन हुआ। महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला द्वारा सी.ई.ओ. का भगवा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। महामंत्री स्टाफ संघ मृगेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महा प्रबंधक औद्योगिक संबंध सतीश शर्मा तथा प्रबंधक टाइम ऑफिस अजय मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ श्री विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने सभी श्रमिकों व औद्योगिक कर्मचारियों को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी सज्जन सिंह, राजेश्वर सिंह, शिवपाल मिश्रा, प्रमोद यादव, प्रताप मांझी, अतुल मिश्रा, सुधीर मिश्रा, करुणाकांत मिश्रा, दीपराज सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, राम अवतार जायसवाल, उदयराज सिंह, ललित पयासी, गणेश प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *