पीएम मोदी के जन्मदिन पर हजारों दीपों से जगमगाया कोतमा का गांधी चौक, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया दीप प्रज्वलन

 

दैनिक भारती कोतमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कोतमा स्थित गांधी चौक में एक भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पूरा गांधी चौक और आसपास का क्षेत्र हजारों दीयों की रोशनी से झिलमिला उठा, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल शामिल हुए। शाम करीब 8 बजे गांधी चौक पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने नागरिकों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए। स्थानीय निवासियों ने भी उत्साह दिखाते हुए अपने-अपने घरों के सामने दीपक जलाकर खुशी व्यक्त की।

विकास कार्यों की सराहना और शुभकामनाएं

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जायसवाल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

गणमान्य जनों की रही मौजूदगी

इस दीपोत्सव कार्यक्रम में मंत्री दिलीप जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ नगर पालिका उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन, अवधेश ताम्रकार, इकबाल हुसैन बोहरा बद्री ताम्रकार प्रदीप सोनी विजय पांडे कैलाश जैन अभिषेक सराफ ,,अजय तोमर मनमोहन ताम्रकार मिंटू चंदेरिया , तहसीलदार दशरथ सिंह नपा सीएमओ नीलम सिंह चौहान, योगेंद्र तिवारी बी ओ आर के मिश्रा प्रियंक जैन अभिनय सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *