ग्राम औढेरा में होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

Oplus_16908288

दैनिक भारती अनूपपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह आज 30 जून को नवीन तालाब निर्माण स्थल ग्राम-औढेरा,जनपद पंचायत जैतहरी मे मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी में देते हुए बताया है कि समापन कार्यक्रम के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायगा।आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *