पर्यावरण के अनुकूल स्वनिर्मित प्रतिमाओं को स्थापित कर करें पूजन- अर्चन-ऋत्विकदास मिश्रा

दैनिक भारती जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जिला शहडोल के समन्वयक विवेक पांडेय के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक ऋत्विक दास मिश्रा के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल देवरा में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक ऋत्विक दास मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जाने वाले प्रभावी प्रयासों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं उनके वैकल्पिक उपायों के संबंध में भी चर्चा की। विकासखंड समन्वयक ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियां बनाने एवं उन्हें अपने आसपास स्थापित कर उनका पूजन-अर्चन करने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने इससे होने वाले लाभ के संबंध में भी समुचित जानकारी दी। आगामी गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत उन्होंने माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यक्रम अंतर्गत माटी के गणेश निर्माण पर जोर देते हुए अपने घर में स्वनिर्मित गणेश प्रतिमाओं को स्थापित करने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने माटी से गणेश जी की प्रतिमा बनाकर छात्रों को वैसे ही प्रतिमा बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य धनेंद्र सिंह परिहार, राघवेंद्र प्रसाद तिवारी, जीवनलाल नट रत्नाकर सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *