पशु तस्करों एवं अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध थाना कोतमा पुलिस की बड़ी कारवाही, 03 पिकअप वाहनों से 21 नग मवेशी बरामद, कुल ₹40.50 लाख का माल जप्त

दैनिक भारती कोतमा। अनूपपुर जिले के थाना कोतमा मे पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन पिकअप वाहन जिनमें मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर एवं क्रूरतापूर्वक बांधकर कटने हेतु छत्तीसगढ़ से केवाई रपटा मार्ग कोतमा होते हुए ले जाया जा रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन पर पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना कोतमा पुलिस टीम द्वारा केवाई रपटा पुलिया के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान कुछ समय बाद तीन पिकअप वाहन तेज गति से आते दिखाई दिए। दूर से ही वाहन चालकों द्वारा पुलिस की नाकाबंदी देखकर पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालकों ने वाहन को थोड़ी दूर पर खड़े करकर तीनों वाहन चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।मौके पर पुलिस टीम द्वारा तीनों पिकअप वाहनों की जांच पड़ताल की गई। एक पिकअप में 07 मवेशी, दूसरी पिकअप में 07मवेशी, तथा तीसरी पिकअप में 07 मवेशी पाए गए। कुल 21 मवेशी जिनमें 13 नग भैंस (पड़ा) एवं 8 नग भैंसी सभी मवेशियों को रस्सियों से बांधकर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था तथा उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था भी नहीं थी।

जप्त माल-मशरूका

पुलिस द्वारा कुल 21 नग मवेशी एवं एक पिकअप क्रमांक MP65ZG2280,दूसरी पिकअप बिना नो. एवं तीसरी पिकअप MP65Z4094 कुल 3 वाहन जप्त किए गए। जप्त माल-मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹40,50,000/- है।

जप्त सामग्री-अनुमानित कीमत

03 पिकअप वाहन| ₹30,00,000/-

21 मवेशी| ₹10,50,000/-

कुल| ₹40,50,000/-।

प्रकरण में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा मध्य प्रदेश कृषि पशु परिरक्षण अधिनियमकी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर फरार वाहन चालकों एवं पशु तस्करों की तलाश की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ल, लाल श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक ऋषि पासी, एवं चालक आरक्षक अनिल मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *