दैनिक भारती शहडोल। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लिटिल हेवन्स स्कूल की प्राचार्या श्वेता अग्रवाल ने प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम “शिक्षा से शिखर तक 2026” में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का आयोजन Future Dream Makers (FDM) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर के शिक्षाविदों, स्कूल लीडर्स एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाना था।

कार्यक्रम में शिक्षा के बदलते स्वरूप, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं भविष्य की शिक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस विशेष अवसर पर प्राचार्या श्वेता अग्रवाल को सम्मान पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया गया।

साथ ही, आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित किए जा रहे Education Magazine के लिए उनसे लेख आमंत्रित किया गया। श्वेता अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण नींव है। ऐसे मंच शिक्षाविदों को अपने अनुभव साझा करने और नई सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” उनकी इस उपलब्धि पर लिटिल हेवन्स स्कूल परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।