थाना बिजुरी पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही 747 ग्राम गांजा एवं 16 लीटर अवैध शराब जप्त, मशरूका बरामद

दैनिक भारती कोतमा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिजुरी पुलिस ने गांजा एवं अवैध शराब के विरुद्ध अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल लगभग 12,000 मूल्य का मशरूका जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति घनश्याम यादव लोहसरा स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की नियत से रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही घनश्याम यादव पिता ददानी यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी कनईटोला, बिजुरी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 747 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231ध्2026, धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान तीन अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए रतन सिंह पिता बीर बहादुर सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी माइनस कॉलोनी, बिजुरी। राकेश सिंह कंवर पिता श्यामलाल सिंह कंवर, उम्र 45 वर्ष, निवासी उमरदा। शीतल प्रसाद पनिका पिता बेसाहू लाल पनिका, उम्र 30 वर्ष, निवासी उमरदा। के कब्जे से कुल 04 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 12 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही में उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल, बृजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 171 सतीष मिश्रा, आरक्षक लक्ष्मण दांगी, मनोज उपाध्याय, रामनिवास गुर्जर, रवि सिंह, म.आर. संगम तोमर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *