
दैनिक भारती शहडोल। बुढ़ार नगर के विद्यालय ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय के प्राचार्य व संचालक द्वारा दीप प्रज्जवलन करके एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करके किया गया। विद्यार्थियों ने ड्रामा, गीत, संगीत के माध्यम से शिक्षको के महत्व के बारे में बताया साथ ही सभी शिक्षको को उपहार भेट किया गया । विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।