
दैनिक भारती शहडोल। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहीद वीरेंद्र सोनी चौक पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई तथा अमर शहीद वीरेंद्र सोनी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पार्षद सिल्लू रजक पूर्व पार्षद जीतेन्द्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शहीद देवेंद्र सोनी के परिवारजन, देशभक्त नागरिक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थितजनों ने कहा कि देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए वीर सपूतों द्वारा दिए गए बलिदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।