जिला पत्रकार भवन में किया गया ध्वजारोहण

दैनिक भारती शहडोल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पत्रकार संघ भवन में संघ के अध्यक्ष रवि शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। साथ ही जिला पत्रकार संघ भवन के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष रवि शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नचिकेता, महासचिव विनोद कुमार शुक्ला, संजय शर्मा, विनय तिवारी, रविंदर सिंह गिल, संदीप तिवारी, सिद्धार्थ अग्रवाल, धनराज सिंह, शिरीष नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *