
दैनिक भारती शहडोल। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के बुढार केंद्रीय चिकित्सालय ने महिला स्वास्थ्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी जागरूकता पत्र के अनुसार अब यहां 9 से 26 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिला कर्मचारियों और महिला-बालिका आश्रितों के लिए एचपीवी टीकाकरण* की सुविधा उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा इससे संबंधित गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है।
डॉक्टरों एवं टीम के अथक प्रयास से यह संभव हुआ टीकाकरण
इस नेक कार्य को सोहागपुर क्षेत्र में निःशुल्क शुरू करवाने में डॉ. मोनिका कुमारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ की विशेष भूमिका रही है। डॉ. वी. एन. ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डॉ. मोहन, शिशु रोग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में यह योजना सफल हुई। डॉ. शाहिद कादरी, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. संदीप शर्मा एवं अंबिका प्रसाद तिवारी, मुख्य भौतिक चिकित्सक ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मुनि जैन, मुख्य फार्मासिस्ट के सहयोग से वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो पाई है। वैक्सीन खरीदने मे विशेष मदद की है, मंजुला कोरी, मैट्रन अर्चना सिंह, मैट्रन प्रियंका जांगड़े सहित नर्सिंग स्टाफ की टीम ने टीकाकरण केंद्र पर व्यवस्थाएं संभाली। अस्पताल प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया है। सभी उपक्षेत्रों से सहयोग के लिए आग्रह, अस्पताल प्रबंधन ने सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर, बटुरा खुली खदान, शारदा खुली खदान, अमलाई खुली खदान, राजेन्द्र भूमिगत खदान, दामिनी भूमिगत खदान, खैरहा भूमिगत खदान सहित सभी उपक्षेत्रीय प्रबंधकों एवं विभागों के अन्य प्रबंधकों और कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत पात्र महिला कर्मचारियों एवं महिला-बालिका आश्रितों तक इस स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस मिशन के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य योद्धा जो इस जागरूकता मिशन को घर-घर तक पहुंचाने में विशेष भूमिका रहेगी- जितेंद्र पांडेय. राकेश कुमार गुप्ता, आफताब आलम, धर्मेश गुप्ता अखिलेश्वर मिश्रा, कमलेश कुमार साकेत, नरेन्द्र सिंह पटेल, राजकुमार पांडेय अनिल यादव, धर्मेश गुप्ता, अशरफ अली, मनोज गर्ग, रंजीत सिंह, सुखलाल पटेल, आदित्य कुमार सोनी, जय कचेर, लखन पटेल, बैजनाथ प्रजापति, दीवाकर नाथ चौबे, सुरेश सोनी, केडी पांडेय, अतुल दास, शशिकांत मिश्रा, उमाकांत तिवारी, बी.के शुक्ला, गोविन्द पाल, गणेश नापित, रन्नू पनिका, दादा भारत सिंह जैसे कर्मठ साथियों की महती भूमिका रही है।
जरूरी जानकारी
टीकाकरण केंद्र धनपुरी एसईसीएल केंद्रीय चिकित्सालय, सोहागपुर क्षेत्र मे पात्र आयु वर्ग 9 से 26 वर्ष की महिला कर्मचारी एवं महिला-बालिका आश्रित, पत्र की तिथि 11 अगस्त 2026 जारीकर्ता डाॅ. वी .एन.ठाकुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसईसीएल केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी, अस्पताल द्वारा जारी संदेश में कहा गया है- एचपीवी टीकाकरण-स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।