नर्मदापुरम में महिला को दो मिनट में पांच बार डसा सांप, 35 इंजेक्शन देकर बचाई गई जान

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के झील पिपरिया गांव में एक महिला को सांप ने महज दो मिनट के भीतर पांच बार डस लिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर की रसोई में सफाई कर रही थी, तभी अलमारी में छिपे सांप ने उस पर हमला कर दिया।

झाड़-फूंक के कारण इलाज में हुई देरी

परिजनों ने महिला को पहले अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने की कोशिश की, जिससे इलाज में देरी हुई। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने लगातार 24 घंटे तक इलाज किया।

35 इंजेक्शन लगाकर बचाई गई जान

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को बचाने के लिए 35 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए गए। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डॉक्टरों ने दी यह सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर भरोसा न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल लेके पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *