नवागत कलेक्टर श्री झा ने उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा का किया निरीक्षण

दैनिक भारती कोतमा।  नवागत कलेक्टर  रत्नाकर झा ने जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री झा ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य से शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर  झा ने विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय भवन काफी पुराना हो चुका है। इस पर कलेक्टर श्री झा ने नए विद्यालय भवन के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय जब अधिकारी राजस्व कोतमा टी.आर. नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रवि ग्वाल, तहसीलदार दशरथ सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी आर.के. मिश्रा,  विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *