गुरु पूर्णिमा पर टाइम्स क्लासेज के सफल नीट विद्यार्थियों एवं गुरु का सम्मान

दैनिक भारती शहडोल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहडोल स्थित टाइम्स आईआईटी-जी एवं नीट क्लासेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला शहडोल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नीट परीक्षा में चयनित पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके प्रेरणास्रोत गुरु जितेंद्र शुक्ला का सम्मान किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनकी सफलता का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की अथक मेहनत एवं अभिभावकों के विश्वास का ही परिणाम है कि ये होन-हार विद्यार्थी सफलता के इस गौरवपूर्ण शिखर तक पहुँचे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम मार्तंड त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, राकेश सोनी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री सौरभ गोले, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती निभा गुप्ता, श्रीमती निर्मला गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता, गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशीष तिवारी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शहडोल जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। साथ ही टाइम्स आईआईटी-जी एवं नीट क्लासेज, घरौला मोहल्ला, शहडोल के समर्पित शिक्षकों एवं प्रबंधन को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा कहा गया कि गुरु का सम्मान परिश्रम का प्रतिफल और विद्यार्थियों की सफलता ही उज्ज्वल भारत की सच्ची पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *